फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शतीश चंद्र प्रदेश अध्यक्ष, हरीश गहतोड़ी महामंत्री बने

शतीश चंद्र प्रदेश अध्यक्ष, हरीश गहतोड़ी महामंत्री बने

Thu, 11 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शतीश चंद्र प्रदेश अध्यक्ष, हरीश गहतोड़ी महामंत्री बने
कोटद्वार। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तराखंड के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सतीश चंद्र और हरीश चंद्र गहतोड़ी को पुन: प्रांतीय अध्यक्ष और महामंत्री का दायित्व सौंप दिया गया। अधिवेशन के दूसरे दिन को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संघ की सातों मांगों के निराकरण के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बद्रीनाथ मार्ग स्थित प्रेक्षागृह में अधिवेशन के दूसरे दिन प्रांत के सभी तेरह जनपदों से आए संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सतीश चंद्र को प्रांतीय अध्यक्ष, ज्ञान प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिकमत सिंह और रूपकिशोर को उपाध्यक्ष, हरीश चंद्र गहतोड़ी को महामंत्री, कलम सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रांतीय कार्यकारिणी में राजेश प्रसाद, विक्रम सिंह गुसाईं, मधुलाल, दिग्पाल सिंह, रघुवीर सिंह, झूम सिंह पंवार, शेखर जोशी, बलवंत सिंह भंडारी, धन सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह कोरंगा और नंदकिशोर जोशी को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन का फोकस सात सूत्री मांगों का निराकरण पर रहा। तय किया कि इसके लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने उनकी मांगों को जायज बताते हुए इसे सरकार के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया। प्रमुख मांगों में कर्मचारियों के नियमित होने पर वर्कचार्ज की सेवा को नियमित सेवा में जोड़ने, फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों का पुनर्गठन करने, लोनिवि में फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों का 1900 व 2000 ग्रेड-पे पाने वाले कर्मचारियों की प्रथम एसीपी 10 वर्ष की सेेवा पर 2800 देने, फील्ड में कार्यरत कर्मियों को 1900 व इससे अधिक ग्रेड वेतन वालों को समूह ग की श्रेणी में करने, पालीटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त फील्ड कर्मचारियों को विभागीय नियमों के तहत पदोन्नति करने, पदोन्नति प्राप्त न करने वाले फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को चालक की भांति पूरे सेवाकाल में चार एसीपी का लाभ देने, चतुर्थ श्रेेणी के कर्मचारियों को वर्दी की सुविधा प्रदान करने की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed