{"_id":"5a37f5e54f1c1b96698b9ccd","slug":"151513616869-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में बल्लेबाजी के हुनर दिखाएगा उत्कर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में बल्लेबाजी के हुनर दिखाएगा उत्कर्ष
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के हल्दूखाता मल्ला निवासी उत्कर्ष बडोला का उत्तराखंड की अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह मुंबई में होने वाली 63वीं राष्ट्रीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाएगा।
उत्कर्ष के पिता उमेंद्र बडोला ने बताया कि क्रिकेट के प्रति रुचि को देखते हुए उन्होंने छह वर्ष की आयु में 2013 में उत्कर्ष को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में प्रवेश दिला दिया था। तब उत्कर्ष स्पोर्ट्स कालेज में प्रवेश लेने वाला सबसे कम उम्र का था। कॉलेज में उसने कोच हरप्रीत सिंह, विनय और पवन पाल से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। वह तीन बार राज्य स्तर और दो बार नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम से प्रतिभाग कर चुका है। उत्कर्ष अंडर 14 और 16 में पौड़ी जिले का नेतृत्व कर यूपी टीम के लिए भी कानपुर और मेरठ में ट्रायल दे चुका है।