{"_id":"5a29783a4f1c1b9e678c02fa","slug":"151512667194-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िया से सिद्धबली तक अतिक्रमणमक्त होगा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िया से सिद्धबली तक अतिक्रमणमक्त होगा हाईवे
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नेशनल हाईवे खंड धुमाकोट जल्द ही शहर में अपनी सड़क को चिह्न्ति करेगा। एनएच ने कौड़िया चेक पोस्ट से लोनिवि कॉलोनी सिद्धबली तक सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जैसे ही एनएच प्रशासन की ओर से हाईवे की पैमाइश शुरू कराई गई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।
एनएच के सहायक अभियंता आरके असवाल ने बताया कि डिविजन की ओर से कोटद्वार शहर में यूपी बॉर्डर से लेकर लोनिवि कॉलोनी तक सड़क की नए सिरे से पैमाइश की जा रही है ताकि मौजूदा सड़क की धरातलीय स्थिति और अतिक्रमण के हालात की जानकारी लग सके।
बृहस्पतिवार को पहले चरण में कौड़िया चेक पोस्ट से पैमाइश का कार्य कराया गया है। इसका उपयोग भविष्य में शासन की ओर से सड़क के चौड़ीकरण के लिए मिलने वाले दिशा निर्देशों के तहत किया जाएगा। अवर अभियंता अरविंद जोशी ने बताया कि शहर में 18 मीटर और अन्य स्थानों पर 24 मीटर सड़क वर्तमान में है। कई स्थानों पर अतिक्रमण भी है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।