{"_id":"59d669164f1c1b9d538b5d46","slug":"151507223830-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को बताई समस्याएं
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की जिलास्तरीय समस्याओं के निस्तारण की मांग की। बृहस्पतिवार को शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि शिक्षक केवल अपनी मांगों के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश की शैक्षणिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी प्रयासरत हैं। शिक्षकों की मांगों का समय पर समाधान आवश्यक है। संघ के जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, चयन और प्रोन्नत प्रकरणों के निस्तारण के लिए इसी माह के अंत में समिति का गठन करने, अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम दीपावली के बाद रखने, प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने, रमसा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समय पर वेतन और अवशेष एरियर का भुगतान करने की मांग रखी। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में राजेंद्र कुमार भंडारी, मनमोहन रौतेला, अब्बल सिंह, चंद्रमोहन असवाल, शैलेश पांथरी, आशीष खर्कवाल और विजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे।