{"_id":"5f1866108ebc3e638375b413","slug":"15-minute-journey-became-the-last-journey-of-life-kotdwar-news-drn35082445","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मिनट का सफर बना जीवन का आखिरी ‘सफर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मिनट का सफर बना जीवन का आखिरी ‘सफर’
विज्ञापन
कोटद्वार-दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे पर पांचवें मील में मंगलवार को उफनाए गदेरे ने कार चालक समेत तीन परिवारों के सहारे को छिन लिया। सवारियों को गढ़वाल छोड़कर दिल्ली लौट रहे कार चालक भूपेंद्र सिंह को क्या पता था कि दुगड्डा से चंद किमी की दूरी पर उनकी मंजिल खत्म हो जाएगी। दुगड्डा से दिल्ली जाने के लिए कार में बैठे हिमांशु गुप्ता और कोटद्वार के लिए कुलभूषण बड़थ्वाल भी महज 15 मिनट का सफर ही तय कर पाए।
दुगड्डा के गांधी चौक स्थित हिमांशु गुप्ता मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दुगड्डा बाजार से दिल्ली के लिए कार में बैठा। माता पिता को भी इस बात का संतोष था कि बेटे को सीधे दिल्ली की गाड़ी मिल गई। पिता ने कार का नंबर भी नोट किया। देर शाम तक जब हिमांशु का फोन नहीं लगा, तो परिजन कार का नंबर लेकर दुगड्डा पुलिस चौकी पहुंचे, तो उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। दो भाइयों में बड़ा हिमांशु बीटेक करने के बाद फरीदाबाद की एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन में 15 जून को घर लौटा था और मंगलवार को ही फरीदाबाद जाने के लिए निकला था।
हादसे में जान गंवाने वाले दूसरा व्यक्ति देवीखाल के पास रोहणी तल्ली गांव का निवासी कुलभूषण बड़थ्वाल (45) है। वह परिवार का इकलौता बेटा था। तीन बच्चों के पिता कुलभूषण पर उसकी बहन और वृद्ध माता की भी जिम्मेदारी थी। कुलभूषण दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन में घर लौटा था। मंगलवार को वह कोटद्वार जाने के लिए कार में बैठा था। कार चालक भूपेंद्र सिंह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मूल रूप से चंपावत जिले के लोहाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम खेतीकाकड़ी, चौमेल का निवासी भूपेंद्र दिल्ली में टैक्सी ड्राइवर था।
विज्ञापन
हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हुई है। तहसीलदार से जांच रिपोर्ट मिली है, जिसे जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है। मृतक आश्रितों को आपदा मद से चार-चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
-योगेश मेहरा, एसडीएम कोटद्वार