फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   15 lakh rupees cheated by two youths in the name of job in the assembly

विधानसभा में नौकरी के नाम पर दो युवकों से ठगे 15 लाख रुपये

Mon, 03 Oct 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:06 PM IST
सार

विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।एक युवक की बुआ ने कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
15 lakh rupees cheated by two youths in the name of job in the assembly

विस्तार

विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक ठग ने खुद को यूपी के शीर्ष भाजपा नेता और दिल्ली के वरिष्ठ नौकरशाह का रिश्तेदार बताकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। एक युवक की बुआ ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करेगी।
विज्ञापन

कोटद्वार शिवपुर निवासी बीरबाला नेगी ने बताया कि दुधारखाल क्षेत्र का एक व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश के एक बड़े भाजपा नेता और केंद्र सरकार में सेवारत एक आला अधिकारी का रिश्तेदार बताकर युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साल 2020 में उक्त व्यक्ति ने उसके भतीजे को विधानसभा में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर मेरे भतीजे ने मुझसे नौकरी के लिए पैसे मांगे। उसकी बात पर आकर मैंने अपने बैंक से 3,50,000 रुपये आरटीजीएस फंड ट्रांसफर के माध्यम से व्यक्ति के खाते में डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेष धनराशि के लिए उसके भतीजे ने अपना प्लॉट बेचकर उसके गूगल-पे के माध्यम से 5,30,000 रुपये की धनराशि उसके खाते में डाल दी। बताया कि इसके अलावा उक्त व्यक्ति एक अन्य युवक से भी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग चुका है। पिछले दो साल से वह न तो नौकरी लगा रहा है और न ही उनके पैसे वापस दे रहा है।
वर्तमान में लंबे समय से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। इस कारण वे परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी रकम को वापस दिलाने की मांग की है।

---
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। - विजय सिंह, कोतवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed