फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बुलेरो खाई में गिरी, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल-compat

बुलेरो खाई में गिरी, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल-compat

Mon, 25 Feb 2019 10:10 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
बुलेरो खाई में गिरी, महिला समेत तीन की मौत, पांच घायल-compat
accident - फोटो : amarujala
कोटद्वार/लैंसडौन। नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदालीखाल के पास सोमवार तड़के एक बोलेरो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में एक ग्राम प्रधान भी शामिल हैं। सभी लोग नोएडा और गाजियाबाद से बीरोंखाल ब्लाक के चोरखिंडा गांव में वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार डबल सिंह रावत ने बताया कि सोमवार तड़के साढ़े चार बजे हाईवे पर भदालीखाल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में माहेश्वरी देवी (62) पत्नी आनंद सिंह, विनोद सिंह रावत (52) पुत्र रतन सिंह रावत, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह रावत (36) पुत्र मान सिंह सभी निवासी ग्राम चोरखिंडा तल्ला ब्लॉक बीरोंखाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोटद्वार और लैंसडौंन से घटनास्थल पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीमों ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इनमें आनंद सिंह रावत (52) पुत्र चंदन सिंह रावत, वाहन स्वामी दिनेश सिंह रावत (32) पुत्र आनंद सिंह रावत, नरेश सिंह रावत (25) पुत्र आनंद सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत (55) पुत्र ज्ञान सिंह रावत सभी निवासी ग्राम चोरखिंडा तल्ला ब्लॉक बीरोंखाल, चालक सूरज सिंह गुसाईं (24) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रिखाड़ गांव ब्लॉक बीरोंखाल को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया। इनमें चालक सूरज सिंह गुसाई की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे एम्स अस्पताल ऋषिकेश रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल दिनेश सिंह ने बताया कि वे सभी एक ही परिवार के हैं और वर्तमान में नोएडा और गाजियाबाद में रहते हैं। मंगलवार को गांव में वार्षिक श्राद्ध होना था। सभी लोग वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने गांव चोरखिंडा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed