{"_id":"5c659adebdec22737d20d08b","slug":"141550162654-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोट से पहुंचे ढिकाला, रामगंगा बांध और कार्बेट पार्क की सैर की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोट से पहुंचे ढिकाला, रामगंगा बांध और कार्बेट पार्क की सैर की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/कोटद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार दोपहर को कालागढ़ पहुंचकर रामगंगा बांध और कार्बेट नेशनल पार्क की सैर की। प्रधानमंत्री कालागढ़ से वोट से ढिकाला पहुंचे। कार्बेट पार्क की सुंदरता देखकर मोदी अभिभूत हो उठे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार दोपहर 12.10 बजे वायुसेना के एमआई हेलीकाप्टर से कालागढ़ के पास बिजनौर जिले के भिक्कावाला स्थित सेंट मेरी इंटर कालेज परिसर में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद कार से पुराना कालागढ़ पहुंचे। वहां से काफिला सुरक्षा बैरियर एक से होते हुए रामगंगा बांध पहुंचा। मोदी रामगंगा बांध से रामगंगा सरोवर में पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री काफी देर तक रामगंगा बांध को निहारते रहे। यहां से मोटर बोट से ढिकाला के लिए रवाना हुए। हेलीपैड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी उनके साथ रहे। रामगंगा बांध के इंजीनियरिंग कौशल और रामगंगा नदी की घाटी के सुंदर दृश्यों को देखकर मोदी अभिभूत हो गए। इसके बाद उन्होंने जिम कार्बेट का भ्रमण किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने कहा कि कार्बेट नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री का भ्रमण क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्बेट पार्क के निदेशक राहुल और वन विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को कार्बेट पार्क का भ्रमण कराया।
.
सवा चार घंटे की देरी से पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह 7.50 बजे भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज के हेलीपैड पर पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने से वह दोपहर 12.10 बजे हेलीपैड पर पहुंचे। वायुसेना के अधिकारी अभिजीत ने बताया कि वायुसेना के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए दृश्यता कम से कम एक हजार से 1500 मीटर तक होनी चाहिए। हवा भी 25 नोटस से कम होनी चाहिए। कालागढ़ में बारिश के बाद हवा भी तेज चलती रही। जौलीग्रांट हवाई अड्डे और भिक्कावाला से मौसम के सही होने का सिग्नल मिलते ही प्रधानमंत्री का हेलीकाप्टर भिक्कावाला पहुंचा। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए वायुसेना के तीन विशेष हेलीकाप्टर लगाए गए थे। दो हेलीकाप्टर भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कालेज और तीसरा खुशहालपुर के जूनियर हाईस्कूल में उतरा।
विज्ञापन
. .
प्रधानाचार्या का कमरा बनाया गया अतिथि भवन, कालेज का गेट रहा सील
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान कालेज की प्रधानाचार्या का कक्ष पीएम के लिए खास अतिथि भवन बनाया गया। एसपीजी के अधिकारियों ने कक्ष को कब्जे में लेकर उसे खास तरह से तैयार किया था। पीएम के दौरे से पहले ही कालेज के गेट को एसपीजी ने सील कर दिया था। केवल विशेष पास धारक अधिकारियों को ही अंदर जाने की अनुमति मिली। कालेज के बाहर सड़क पर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों को केवल प्रधानमंत्री का वाहन देखकर ही संतोष करना पड़ा। प्रधानमंत्री के हेलीपैड से कार्बेट पार्क जाने के बाद उनके तीनों हेलीकाप्टरों की सुरक्षा में पुलिस के जवान लगाए गए। भारी पुलिस बल भिक्कावाला के कालेज में तैनात रहा।