फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विज्ञान महोत्सव में छाए रहे बाल वैज्ञानिक

विज्ञान महोत्सव में छाए रहे बाल वैज्ञानिक

Wed, 31 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान महोत्सव में छाए रहे बाल वैज्ञानिक

विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय आदर्श इंटर कालेज नौगांवखाल में आयोजित एकेश्वर की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ मॉडलों का चयन जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए किया गया।
विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामस्वरूप कुशवाहा, ब्लॉक विज्ञान कोर्डिनेटर महेंद्र रौतेला, को-कोर्डिनेटर संजीव थपलियाल ने किया। प्रदर्शनी में निकिता व प्रिया पांथरी प्रथम, सिद्धार्थ ने द्वितीय, किरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

संसाधन प्रबंधन उप विषय में श्वेता ग्वाड़ी और सृष्टि क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। अपशिष्ट प्रबंधन उपविषय में प्रियंका पांथरी, शिवानी, रक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। सिद्धार्थ ध्यानी, तितिसा, सोनिका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। गणितीय प्रतिरूपण उप विषय में पायल, आयुष पांथरी, मधुसुदन राज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में जीवन की चुनौतियों के लिये वैज्ञानिक समाधान विषय के उप विषय कृषि एवं जैविक खेती में मानसी, हिमांशु, गुलशन कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। संसाधन प्रबंधन उप विषय में अनामिका भट्ट, हर्षिता, नेहा, अपशिष्ट प्रबंधन विषय में मेघा, संस्कृति धस्माना, परिवहन एवं संचार उप विषय में प्रियांशु बड़ोला, दीपक कुमार, गौरव, गणितीय प्रतिरूपण में हिमानी रावत, शीतल, आयुषी बेदवाल क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। विज्ञान मेला व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में शुभम चौहान, साक्षी, विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में भीष्म और पारुल, विज्ञान ड्रामा में जीआईसी नौगांवखाल, आरजीएनवी संतूधार और पीआईसी कमलपुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed