{"_id":"5b75ba4942c792695660c6e5","slug":"141534442057-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाशीय बिजली गिरने से पिलखेड़ी में दो बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाशीय बिजली गिरने से पिलखेड़ी में दो बच्चे झुलसे
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। ग्राम पंचायत पिलखेड़ी के एक आवासीय मकान में बुधवार सांय सात बजे वज्रपात से दो बच्चे झुलस गए। घटना में भवन को नुकसान पहुंचा है। घर में बिजली के उपकरण भी फुंक गए हैं।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस बीच ग्राम पंचायत पिलखेड़ी में शंभू सिंह के मकान पर वज्रपात होेने से उनके पुत्र 15 वर्षीय हिमांशु और 12 वर्षीय दीपांशु झुलस गए। वज्रपात से घर में लगे विद्युत उपकरण टीवी, फ्रिज, बल्ब जलकर गए। मकान को भी नुकसान पहुंचा है। वज्रपात से हिमांशु की आंख पर चोट लगी है। उसे राजकीय चिकित्सालय बंचूरी ले जाया गया। दीपांशु को मामूली चोट लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गांव में वज्रपात की सूचना तहसील यमकेश्वर में दे दी गई है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय लखेड़ा ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।