फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आयुष, भूमिका, पूजा रहे अपनी कक्षाओं में अव्वल

आयुष, भूमिका, पूजा रहे अपनी कक्षाओं में अव्वल

Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आयुष, भूमिका, पूजा रहे अपनी कक्षाओं में अव्वल
कोटद्वार। विद्या भारती से संबद्ध हेमनदास सरस्वती शिशु मंदिर जानकी नगर में शिशुओं में बस्ता, कापी और किताबें व्यवस्थित रखने की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित बस्ता सुसज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमेें आयुुष, भूमिका, पूजा, सोनाक्षी अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय के सभी बच्चे अपना स्कूल बैग सुसज्जित एवं व्यवस्थित कर विद्यालय पहुंचे। निरीक्षण के बाद कक्षा पांच में दिया, काजल और मोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में आयुष प्रथम, आर्यन द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन में भूमिका, मनीष, सोनाक्षी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में पूजा, अनुराधा, दीपका प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। कक्षा एक में सोनाक्षी, हिमानी, सूरज क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में आरुष, आयुषी, कृष्ण गोपाल और यूकेजी में कुनाल, परिधि, मोहित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य भगवान सिंह रावत ने अव्वल छात्रों को बधाई देते हुए सभी से विद्यालय सहगामी क्रियाओं में प्रतिभाग के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, अंचल कुमार अग्रवाल, प्रयाग दत्त चमोली, सुनीता पंत, सुनीता सेमवाल, मनीषा डोबरियाल, प्रीति, सर्वेश्वरी, हेमा पांडेय आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में जगन लाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed