{"_id":"5aba7db34f1c1b334e8b4a9f","slug":"141522171315-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन बीट अधिकारी संघ ने किया काम ठप, पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन बीट अधिकारी संघ ने किया काम ठप, पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वन दारोगा के 33 फीसदी पदों की सीधी भर्ती का निर्णय निरस्त करने और वन आरक्षी से वन दरोगा के पद पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर वन आरक्षी वन बीट अधिकारी संघ ने पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वन कर्मियों ने अपना काम ठप कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
मंगलवार को तीन वन प्रभागों से जुड़े वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी शुक्रवार को लैंसडौन वन प्रभाग के मुख्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से वन कर्मी वन दारोगा के पदों पर पदोन्नति के लिए दस वर्ष की बाध्यता को खत्म करने और वन दारोगा के पद पर सीधी भर्ती को बंद करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मनमानी पर उतारू है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने वन कर्मियों की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर परिषद की ओर से भी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, संघ के मंत्री धीरज सिंह, कार्बेट टाइगर रिजर्व वन प्रभाग संघ के अध्यक्ष देवचरण सिंह रावत, मंत्री त्रिलोक चंद्र तिवारी, उमेश चंद्र शाह, रविंद्र दुबे, सोहन जुयाल, यूनुस अहमद, अजेंद्र सिंह, महेश सिंह, सतेंद्र सिंह, राहुल चमोली, राजेश सिंह नेगी, पान सिंह, मनमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह व कुलदीप बौंठियाल आदि मौजूद थे।
-फोटो