फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   केंद्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

केंद्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर पूर्व सैनिकों ने दिया धरना

Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय निर्माण को लेकर पूर्व सैनिकों ने दिया धरना
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय का निर्माण किए जाने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक सेवा परिषद का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व सैनिकों ने सरकार से शीघ्र विद्यालय को लेकर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उन्होेंने सड़कों पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिषद के अध्यक्ष जीके बड़थ्वाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर पूर्व सैनिक बाहुल्य क्षेत्र कोटद्वार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार विधानसभा में पूर्व सैनिकों की आबादी अधिक है। इसके चलते लोग वर्षों से सरकार से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार को भूमि चयनित कराए जाने के बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं की। कहा कि शीघ्र केंद्रीय विद्यालय को लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ हो जाएंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैप्टन (सेनि.) सीपी डोबरियाल, सचिव महानंद ध्यानी, अनूप बिष्ट, बलवंत सिंह रावत, पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल व गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत आदि मौजदू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed