फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम बनने से बिना सुविधाओं के टैक्स देंगे लोग

नगर निगम बनने से बिना सुविधाओं के टैक्स देंगे लोग

Tue, 26 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम बनने से बिना सुविधाओं के टैक्स देंगे लोग
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल और नगर निगम विरोध संघर्ष समिति का असहयोग आंदोलन 16वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार पर जबरन नगर निगम थोपने का आरोप लगाया। मंगलवार को नगर निगम संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रावत के नेतृत्व में ग्रामीण देवी मंदिर स्थित सुखरौ पटवारी चौकी में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नीतियों को ग्रामीणों पर थोपने का आरोप लगाया। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में आज तक सीवर लाइन बदहाल है। नगर पालिका के पास अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं है और न ही कूड़ा निस्तारण के लिए पर्याप्त ट्रंचिंग ग्राउंड। ऐसे में नगर निगम के बनने से लोगों को सुविधाएं तो कुछ मिलेंगी नहीं, उन्हें बिना सुविधाओं के टैक्स भरना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोर्चा मीडिया प्रभारी विजय ध्यानी, जयगोपाल शर्मा, गजेंद्र तिवारी, राकेश ध्यानी, संजय नेेगी, कमल रावत, रघुवीर सिंह, शैलेश खंडूड़ी, विद्या देवी, बलवीर सिंह रावत, चंद्रकांत मिश्रा, सत्तावर अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोटाढांक पट्टी की नंदपुर स्थित पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने नगर निगम के विरोध में धरना दिया। इस अवसर पर पार्टी की महिला उपाध्यक्ष रानी डबराल, श्रवण सिंह रावत, पुष्कर सिंह रावत, विनोद नेगी, अमित नेगी, अमित रावत, दीपक रावत व अजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed