{"_id":"5a412f714f1c1bee6a8b5d82","slug":"141514221425-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीने आग लौंदी ए, जदों यादां तेरी औंदी ए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीने आग लौंदी ए, जदों यादां तेरी औंदी ए...
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कहते हैं ईमानदारी से की गई मेहनत और प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। कोटद्वार के युवा अभय रावत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अभय के संगीत के क्षेत्र के निरंतर प्रयास ने उन्हें आज युवाओं का सिलेब्रिटी बना दिया है। देश की प्रसिद्ध संगीत कंपनी टी-सिरीज ने आज उसका एलबम ‘यादां’ मार्केट में रिलीज किया है। उसके गीत सीने आग लौंदी ए, जदों यादां तेरी औंदी ए...ने टी-सिरीज के यू-ट्यूब पर घूम मचा दी है। हिट गीत के चलते कोटद्वार के अभय युवाओं के चहेते बन गए हैं।
कोटद्वार के नजीबाबाद रोड शिवालिक नगर निवासी ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अजय पाल सिंह रावत और प्रधानाचार्य मुन्नी रावत के होनहार बेटे अभय ने अमर उजाला से भेंट में बताया कि उसे बचपन से ही संगीत का शौक था। पैसिफिक कालेज देहरादून से 12वीं करने के बाद वह दिल्ली के गलगोटियाल विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही उसने रैप लिखने और गाने का सिलसिला जारी रखा। हाल ही में उसने अपने पिता को समर्पित ‘बापू दी शान’ नाम से रैप यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। वह गाना युवाओं की जुबान पर छा गया। गाने की अपार सफलता को देखते हुए देश की प्रसिद्ध संगीत रिकार्डिंग कंपनी टी-सिरीज के अधिकारियों ने उनसे संपर्क किया और उनका एक और रैप की एलबम बना डाली। उसने बताया कि क्रिसमस के दिन टी-सिरीज ने ‘यादां’ नाम की यह एलबम लांच की है। इसमें सीने आग लौंदी ए, जदों यादां तेरी औंदी ए... गीत को युवा खूब पसंद कर रहे हैं।
-फोटो