{"_id":"5a2d64584f1c1b9e678c0bd6","slug":"141512924248-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की खुशहाली के लिए सरकार कर रही है कार्य: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की खुशहाली के लिए सरकार कर रही है कार्य: सीएम
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैजरो। बीरोंखाल ब्लॉक के अंतर्गत पूवी नयार नदी पर 31.20 करोड़ की लागत से बनी 1500 किलोवाट क्षमता की दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना का प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार लोकार्पण किया। उन्होंने इसका नाम स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद पोखरियाल के नाम पर रखने की घोषणा की।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि इस परियोजना से बीरोंखाल ब्लॉक के लगभग तीन हजार परिवारों को बिजली मिलेगी। प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए सभी वर्ग के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बीरोंखाल के राजकीय पॉलीटेक्निक का नाम नेफा युद्ध के नायक जसवंत सिंह तथा रिखणीखाल-बीरोंखाल मोटर मार्ग का नाम शहीद संदीप रावत के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भमरई का उच्चीकरण कर इंटर कॉलेज बनाने, जनता इंटर कॉलेज पाली खाटली में अगले सत्र से साइंस की मान्यता और कांडुली तिमलीखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण की घोषणा भी की। साथ ही खटलगढ़ नदी और पूर्वी नयार नदी पर लघु जल विद्युत परियोजना निर्माण के लिए सर्वेक्षण के निर्देश उर्जा सचिव को दिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर लैंसडौन के विधायक दलीप रावत, बीरोंखाल की ब्लॉक प्रमुख कविता पोखरियाल, भाजपा मंडल बीरोंखाल के अध्यक्ष मनमोहन रावत, महामंत्री ओमपाल बिष्ट, विजेंद्र ध्यानी, जयदीप नेगी, यशपाल पटवाल, ललिता प्रसाद सुयाल, जल विद्युत निगम के एमडी एसएन वर्मा, डीजी एमसी एस राना, दुनाव परियोजना के ईई एमएस अधिकारी आदि मौजूद थे।
पर्यटन मंत्री के नहीं पहुंचने से कार्यकर्ता मायूस
बैजरो। दुनाव लघु जल विद्युत परियोजना के कार्यक्रम में चोबट्टाखाल के विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के नहीं पहुंचने से बीरोंखाल के महाराज समर्थक मायूस दिखे। पूर्व प्रमुख दर्शन रिंगोडा हर्षपाल चंद, ललिता प्रसाद सुयाल ने कहा कि इस योजना का सपना और निर्माण कार्य सतपाल महाराज ने 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रहते शुरू कराया था।
रिखणीखाल में गडकोट पुल का किया शिलान्यास
रिखणीखाल और जहरीखाल के ग्रामीणों के लिए जिला मुख्यालय से घटेगी दूरी
अमर उजाला ब्यूरो
सतपुली। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को रिखणीखाल ब्लॉक मुख्यालय में क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत की मौजूदगी में गडकोट मोटर पुल शिलान्यास किया। 30 मीटर लंबे स्टील गार्डर से बनने वाले इस पुल निर्माण पर 163.42 लाख रुपए का खर्च आएगा। पुल का शिलान्यास होने के बाद मधुगंगा घाटी के दर्जनों गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है।
इस पुल के बन जाने से जयहरीखाल एवं रिखणीखाल ब्लॉक के दर्जनों गांव सीधे तौर पर न सिर्फ तहसील मुख्यालय सतपुली से जुड़ जाएंगे बल्कि उनकी जिला मुख्यालय पौड़ी से दूरी भी 30 से 40 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। अभी तक इन गांवों को लैंसडौन होते हुए सतपुली या पौड़ी जाना पड़ता था।
पुल का शिलान्यास होने पर विधायक लैंसडौन दलीप रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं, पुल की स्वीकृति पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन रौतेला, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किरण रौतेला, ग्राम प्रधान गडकोट होशियार सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है।