{"_id":"5a218c6b4f1c1b193e8b61fe","slug":"141512148075-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं के साथ नाइंसाफी न करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं के साथ नाइंसाफी न करे प्रदेश सरकार
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर कोटद्वार तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरना-प्रदर्शन जारी रखा। धरना स्थल पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आशाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है।
शुक्रवार को दुगड्डा ब्लॉक की यूनियन अध्यक्ष प्रभा चौधरी के नेतृत्व में आशा कार्यकत्रियों ने कोटद्वार तहसील में एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने जल्द प्रोत्साहन राशि नहीं दी तथा उनकी अन्य मांगें पूरी नहीं की तो आशाएं उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मीरा नेगी, नीलम कुकरेती, रंजना कोटनाला, उषा देवी, रीता, सुमित्रा भट्ट, मंजू देवी, गोदांबरी, सुनीता, सीमा शाही, कल्पना बिष्ट, ज्योति रावत, रीना, विमला जोशी, मीना रावत आदि मौजूद रहे।