{"_id":"59e389264f1c1b76678b5d4a","slug":"141508084006-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक मुकाबले में टीसीजी बना बालिका कबड्डी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमांचक मुकाबले में टीसीजी बना बालिका कबड्डी चैंपियन
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के आदर्श विद्या निकेतन में सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल में टीसीजी पब्लिक स्कूल ने एवीएन को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। समापन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
रविवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय के गर्ल्स बैंड ने अपनी मनमोहक धुन से मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का स्वागत कर किया। वन मंत्री ने कहा कि बेटियां हमारे बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। विद्यालय की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की पहल सराहनीय कदम है।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला एवीएन ए और टीसीजी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसे टीसीजी ने 38-35 से जीत लिया। दूसरे सेमीफाइनल में एवीएन बी ने हैप्पी होम को 31-28 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल एवीएन बी और टीसीजी के बीच खेला गया। टीसीजी ने 43-40 के अंतर से ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
मैच के दौरान धीरेंद्र कंडारी, अशोक जखमोला, सतीश मार्य, प्रमोद सिंह, पूनम बिष्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक रजनीश शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, विनोद रावत, अनुराधा शर्मा, वीरेंद्र देवरानी, पीना रावत आदि मौजूद रहे।