फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पित्रों का तारण करती है भागवत कथा: मधुकर शास्त्री

पित्रों का तारण करती है भागवत कथा: मधुकर शास्त्री

Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
पित्रों का तारण करती है भागवत कथा: मधुकर शास्त्री
कोटद्वार। देवी रोड सिताबपुर कामरूपनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा 108 कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर भगवान से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को ज्योतिषाचार्य पंडित दयाधर प्रसाद ध्यानी की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 108 कलशधारी महिलाओं ने भाग लिया। कथा आयोजक आचार्य सुधीर ध्यानी, नवीन ध्यानी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कथा व्यास का पूजन और कलश की स्थापना की।
विज्ञापन

कथा के पहले दिन प्रवचन करते हुए डा. मधुकर शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत वेदरूपी कल्प वृक्ष का अमृतमय फल है। भागवत कथा पित्रों का तारण करती है। मोक्ष मूलक है। यह कथा अज्ञान मिटाकर ईश्वरीय ज्ञान की प्राप्ति कराती है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, डॉ सर्वेश सुयाल, प्रकाश गौड़, आचार्य सुधीर ध्यानी, नवीन ध्यानी, द्वारिका नौटियाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने कथा रस पान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed