{"_id":"5981f9f74f1c1b73788b48e3","slug":"141501690359-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसंदू संगठनों ने दिया एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसंदू संगठनों ने दिया एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
सतपुली। गोवंश की घटना की खबर लगते ही पौड़ी और कोटद्वार से सतपुली पहुंचे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद विहिप के पदाधिकारियों ने एसएसपी और एसडीएम को एक सप्ताह के भीतर सतपुली बाजार में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने बाहरी प्रांतों से यहां आकर रहने वाले रेहड़ी, ठेली और अन्य दुकानदारों का सत्यापन करने की मांग की।
विहिप पौड़ी के जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, कोटद्वार के जिलाध्यक्ष संदीप डबराल, संजय थपलियाल ने कहा कि सतपुली का माहौल बाहर से आए लोग खराब कर रहे हैं। स्थानीय लोग ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कहा कि मंदिर परिसर के समीप सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। इससे शहर में अव्यवस्था फैल रही है। विहिप कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण न हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो विहिप अपने स्तर से अतिक्रमण हटाएगा। इस मौके पर परमानंद चतुर्वेदी, सतेंद्र रावत, मातंग मलासी, गौरक्षा प्रमुख उत्तम सिंह नेगी, गौरक्षा विभाग प्रमुख सोम नैथानी आदि मौजूद थे। ब्यूरो