फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 roads of PMGSY and PWD blocked due to rain debris

Kotdwar News: बारिश से मलबा आने के कारण पीएमजीएसवाई और लोनिवि की 14 सड़कें बाधित

Thu, 01 Aug 2024 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
14 roads of PMGSY and PWD blocked due to rain debris

विज्ञापन
कोटद्वार। बुधवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश से नगर और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से मलबा आने के कारण लोनिवि और पीएमजीएसवाई की नौ सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। इन मार्गों से जुड़े ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। संबंधित विभागों की ओर से जेसीबी लगाकर बंद मोटर मार्गों को खोलने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बारिश के दौरान इन सभी क्षेत्रों में पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला जारी है।

प्रांतीय खंड लोनिवि लैंसडौन के अंतर्गत धुमाकोट-पिपली-भौन मोटर मार्ग, नैनीडांडा-शंकरपुर मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही बाधित रही। वहीं, सतपुली-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग पर रौतखोली के पास मलबा आने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। निर्माण खंड लोनिवि दुगड्डा के अंतर्गत धुलगांव-सनेथाखाल मोटर मार्ग और निर्माण खंड लोनिवि बैजरो के अंतर्गत बैजरो-जोगीमढ़ी-भगवती तलैया-चौखाल-जसपुरखाल-भंडेली मोटर मार्ग पर मलबा आने के आवाजाही ठप हो गई। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड कोटद्वार के अंतर्गत नौगांव-बुकंडी मोटर मार्ग, बल्ली-मथाणा मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई सतपुली खंड के अंतर्गत कांडई-खैरा-बरस्वार मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित रही। पीएमजीएसवाई बैजरो खंड के अंतर्गत रिखाड-धोबीघाट मोटर मार्ग और डुगलीकोट-डडोली तल्ली मोटर मार्ग और दुगड्डा खंड के अंतर्गत आमसौड़ जमरगड्डी मोटर मार्ग पर मलबा आने के कारण आवाजाही बाधित रही। निर्माण खंड लोनिवि पौड़ी के अंतर्गत बिजोरापानी-कुंजखाल-कोलाखाल-पण्डिया-बसडांग-जयकोट मोटर मार्ग, कुंजखाल-बरसुंड मोटर मार्ग, संगलाकोटी-भैडगांव-गुडिंडा मोटर मार्ग से तिलखोली-जजेडी मोटर मार्ग पर मलबा आने से आवाजाही अवरुद्ध है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल होते ही सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेज दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed