फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 people, including 10 women, were sent to jail for attacking police.

Kotdwar News: पुलिस पर हमले के आरोप में 10 महिलाओं समेत 14 को भेजा जेल

Fri, 24 Oct 2025 04:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 24 Oct 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
14 people, including 10 women, were sent to jail for attacking police.
कोटद्वार। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में देवरामपुर से गिरफ्तार की गईं 10 महिलाओं और चार पुरुषों को कोटद्वार पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस घटना में शामिल अन्य नामजद और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

यूपी-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार देर रात रामलीला देखकर घर लौट रहीं महिलाओं और उनके परिजनों पर शरारती युवकों ने पटाखे फेंकने के साथ ही अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए देवरामपुर के लोगों ने न केवल हंगामा किया था, बल्कि पुलिस पर बरस पड़े थे। पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद चपराना खुद को भीड़ से बचाया था। एसएसआई राजविक्रम सिंह का कहना था भीड़ ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया। पथराव और डंडों से हमला किया गया था।
विज्ञापन

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल को तत्काल पुलिस टीम गठित कर हमलावराें को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि जिन 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देवरामपुर निवासी बबली, अंजलि, सुनीता, सुषमा, कविता, रीता, गीता व गीता, संगीता व संगीता शामिल हैं। इनके अलावा आरोपी अमन, वेदप्रकाश, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार लोगाें समेत 22 नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 10 महिलाओं और 4 पुरुषों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। शेष नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। वहीं, अज्ञात लोगों की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed