{"_id":"5c8fcce8bdec221447632476","slug":"131552927976-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एैगे फागुण मैना खेला होली....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एैगे फागुण मैना खेला होली....
विज्ञापन
holi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से कोटद्वार में होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कोटद्वार की आशुकला समिति के होल्यारों ने क्षेत्र भ्रमण कर होली के गीतों की सतरंगी छटा बिखेरी। क्षेत्र के लोगों ने होल्यारों के साथ जमकर होली खेली
सोमवार को आशुकला समिति की संस्थापक लोक गायिका सुमित्रा रावत और साथी कलाकारों ने होली होल्यार कार्यक्रम की शुरुआत बलभद्रपुर से की। पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊं और हारमोनियम की धुन के साथ सुमित्रा रावत के होली गीतों ने समा बांधा। सुमित्रा रावत ने हर-हर पीपल पात, जय देवी आदि भवानी..., हरी फूलों से मथुरा छाई रही..., एगै फागुण मैना खेला होली..., हरी भरी सारी मां फूल च पइंया..., मत मारो मोहन लाला पिचकारी.. आदि गीतों पर नृत्य करते हुए होल्यारों ने बलभद्रपुर, रतनपुर, बीईएल रोड आदि क्षेत्रों में उत्तराखंडी होली की छटा बिखेरी।
होल्यारों की टीम में गायिका सुमित्रा रावत, गायक योगेंद्र गडोई, निशा, संजय सिंह, संदीप रावत, विकास बछवाण, अनवेशिका कुकरेती, अनामिका कुकरेेती, रिया गुसाईं, अनिता नेगी, बबली डोबरियाल, प्रवीन सिंह रावत, गगनदीप रावत, आशुतोष रावत व रॉबिन सुंद्रियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो