फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ्रीड़ा स्पर्धाओं में ऋतु और अनस सेफी रहे सर्वोतम खिलाड़ी

्रीड़ा स्पर्धाओं में ऋतु और अनस सेफी रहे सर्वोतम खिलाड़ी

Fri, 15 Mar 2019 10:18 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
्रीड़ा स्पर्धाओं में ऋतु और अनस सेफी रहे सर्वोतम खिलाड़ी
sports - फोटो : amarujala
किशनपुर/कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गईं। दूसरे दिन छात्र और छात्रा वर्ग की शॉटपुट, बैडमिंटन और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रा वर्ग में विज्ञान संकाय की ऋतु और छात्र वर्ग में वाणिज्य संकाय के अनस सैफी को सर्वोत्तम खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीटीए अध्यक्ष सतीश चंद्र ओडवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डा. राजीव रतन ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं को मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विकास के साथ शारीरिक विकास करना है। दूसरे दिन आयोजित छात्रा वर्ग के शाटपुट में ऋतु, नेहा रावत, शशि और छात्र वर्ग में पंकज कुमार, सूरज कुमार, अनुज सुंडली क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के छात्रा वर्ग के एकल मुकाबले में ऋतु, मोनिका जोशी और मोनिका पहले, दूूूसरे और तीसरे स्थान पर रही। वहीं छात्र वर्ग में अनस सैफी प्रथम, अभिषेक नेगी द्वितीय और आलोक सिंह नेगी तृतीय स्थान पर रहे। युगल मुकाबले के छात्रा वर्ग में ऋतु, नेहा रावत और छात्र वर्ग में अनस सैफी व मोहित ने बाजी मारी। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला विज्ञान वर्ग और वाणिज्य वर्ग के बीच खेला गया जिसे विज्ञान वर्ग ने 14-21, 21-16, 21-17, 21-18 से जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंकों के आधार पर विज्ञान संकाय प्रथम, वाणिज्य द्वितीय एवं कला संकाय तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. भोलानाथ, डा. ऊषा सिंह, डा. गीता रावत शाह, डा. विनय देवलाल, डा. इंदू मलिक, डा. संदीप कुमार, डा. कपिल, पीटीए उपाध्यक्ष हरीश केष्टवाल, लक्ष्मी देवी व डा. अनुराग शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed