{"_id":"5c8a85e5bdec22142a71f4d9","slug":"131552582117-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन: डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार ब्रांच लाइन पर जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन: डीआरएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद डिवीजन के डीआरएम एके सिंघल ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार पहुंचकर नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच रेलवे लाइन पर रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक कोटद्वार रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेंगी। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने से पूर्व सुखरो पुल पर सुरक्षा संबंधी एहतियात बरतने को कहा गया।
बृहस्पतिवार को डीआरएम एके सिंघल कोटद्वार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर ब्रांच लाइन पर विद्युतीकरण का जायजा लिया। डीआरएम ने शीर्ष अधिकारियों और इंजीनियर्स को इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने से पहले सुखरो पुल पर सुरक्षा संबंधी पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्रेन को सुखरो पुल और ट्रैक पर धीमी गति से उतारा जाएगा। बाद में ट्रेनों की रफ्तार तेज की जाएगी। इस दौरान डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक प्वाइंट तथा रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे ब्रांच लाइन का विद्युतीकरण करने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चला दी जाएगी।
कोटद्वार से हावड़ा कोच के लगने की नहीं उम्मीद
कोटद्वार। ढाई साल से बंद हावड़ा कोच के कोटद्वार से लगने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम एके सिंघल ने कहा कि हावड़ा कोच चलाने का न तो कोई प्रस्ताव है और न ही रेलवे की ओर से कोई दिशा-निर्देश मिले हैं। ढाई साल पूर्व 22 जुलाई, 2016 की रात सुखरो नदी के उफान से सुखरो रेल पुल के पिलर बह गए थे। तब से हावड़ा एक्सप्रेस में कोटद्वार से लगने वाला कोच बंद है।
विज्ञापन
-फोटो