{"_id":"5c854589bdec22145e4809ae","slug":"131552237961-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरोखाल के बिरगणा गांव में चोरों ने पांच बंद घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरोखाल के बिरगणा गांव में चोरों ने पांच बंद घरों के ताले तोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल। ग्राम बिरगणा गांव में चोरों ने कई बंद घरों के ताले तोड़ वहां से नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना के बाद थलीसैंण थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली।
उपप्रधान श्याम सिंह पटवाल ने बताया कि ग्रामीण परिवार के साथ दिल्ली में आयोजित एक विवाह समारोह में शिरकत करने गए थे, लेकिन वे गांव वापस लौटे तो घर के ताले टूटे हुए थे और घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण यशपाल पटवाल, कल्याण सिंह, कमल सिंह, शिवदयाल सिंह व सैन सिंह के घरों के ताले तोड़कर चोर घरों से बर्तन, नकदी व अन्य सामान ले गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है, जिस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। पटवाल ने कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन नहीं होने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की मांग उठाई। थलीसैंण थाने के थानाध्यक्ष केएस बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि आठ मार्च को ग्रामीण शादी में शामिल होने के लिए गए थे। चोरों ने गांव में बंद घरों के ताले तोड़ डाले। उन्होंने कहा कि मौका मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।