फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जलभराव से परेशान शिवपुर के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

जलभराव से परेशान शिवपुर के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन

Sat, 22 Dec 2018 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
जलभराव से परेशान शिवपुर के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन
कोटद्वार। बरसात में जलभराव से परेशान और नव निर्मित सड़क का ढाल कालोनी की ओर किए जाने से आक्रोशित शिवपुर स्थित जगदीशपुरम कालोनी के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण से पूर्व बरसाती पानी की निकासी की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को शिवपुर के लोग तहसील में पहुंचे उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि वे वर्षों से जलभराव से परेशान हैं। बार बार शिकायत के बाद भी आज तक ना तो सड़क बनाई गई है और न ही बरसाती पानी की निकासी की गई है। जिसके कारण प्रत्येक बरसात में उनको जलभराव का सामना करना पड़ता है। उनकी कालोनी से सटे अन्य मोहल्ले में सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिसका ढलान उनकी कालोनी की ओर किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम से जगदीशपुरम में बरसाती पानी की सुरक्षा कार्य करने के बाद ही सड़क निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर भगवती प्रसाद बुडाकोटी, दर्शन सिंह, बलवंत सिहं, मनोज कुमार, राजमोहन सिंह नेगी, सूरभान सिंह, जीवन सिंह कोली, गुलाब सिंह, विजेंद्र सिंह, ममता डबराल, मीनाक्षी बडोला, भारती देवी, सुशीला नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed