{"_id":"5bf19ea8bdec2269424c1989","slug":"131542561448-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए युवक-युवतियों और बुजुर्गों में रहा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए युवक-युवतियों और बुजुर्गों में रहा उत्साह
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार के पहले चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। पहली बार वोट डालने वाले युवक-युवतियों से लेकर बुजुर्गों ने लाइन पर लगकर अपने मतदान का प्रयोग किया। सुबह पौने आठ बजे से ही कोटद्वार के 98 मतदान केंद्रों में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह आठ बजे से लोगों ने लाइन पर लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वोटरों को रिझाने के लिए पार्षद पद के प्रत्याशियों में होड़ लगी रही।
इंसेट
युवक-युवतियों में रहा वोट डालने का क्रेज
कोटद्वार। नगर निगम चुनाव में 18 वर्ष के युवक-युवतियों में वोट डालने को लेकर खासा उत्साह बना रहा। वे घंटों लाइन पर लगकर उत्सुकता से अपनी पारी का इंतजार करते रहे। कोटद्वार के लकड़ी पड़ाव स्थित मतदान केंद्र में जैनब परवीन, सना अंजुम, तूबा, चांदनी परबीन व शबनम ने बताया कि वे पिछले एक घंटे से लाइन में लगी हैं। उन्हें वोट डालने की प्रक्रिया को जानने और वोट डालने की उत्सुकता है। वहीं कालाबड़ स्कूल नंबर चार में लाइन पर लगे पहली वार वोट डालने पहुंचे सौरभ नेगी, आयुष कुकरेती, पंकज चौधरी ने कहा कि वोट के लिए लाइन में खड़ा होने पर उन्हें गर्व का एहसास हो रहा है।
वृद्धजनों में दिखा वोट डालने का जोश
कोटद्वार। अन्य वोटरों की तरह वृद्धजनों में भी वोट डालने को लेकर उत्साह बना रहा। गाड़ीघाट स्थित हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी पोलिंग बूथ में वृद्ध महिलाएं एक समूह मेें पहुंचीं। उन्होंने लाइन पर लगकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 80 वर्षीय दमयंती देवी, 78 वर्षीय पार्वती देवी और 76 वर्षीय संपति देवी ने कहा कि वोट डालना उनका अधिकार है। नगर निगम का विकास करने वाला बेहतर मेयर और उनके वार्ड को कर्मठ पार्षद चुनने के लिए वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची हैं। सभी लोग वोट करेंगे तभी जाकर सुयोग्य जनप्रतिनिधि मिल सकेगा। कहा कि सभी को वोट डालना चाहिए।
विज्ञापन
वोटरों को पानी पिलाने के लिए प्रत्याशियों में लगी होड़
कोटद्वार। कोटद्वार के अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ लकड़ी पड़ाव मेें घंटों लाइन पर लगे लोगों को पानी पिलाने के लिए होड़ लगी रही। इस बीच कुछ पार्षद प्रत्याशियों ने उनके समर्थकों को किसी अन्य द्वारा पानी पिलाए जाने को लेकर हंगामा काट दिया। मतदान कक्ष के बाहर दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई। बात को बढ़ते देख पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सख्ती दिखाते हुए प्रत्याशियों को मतदान केंद्र से दूर कर दिया। दिन भर केंद्र के बाहर पार्षद पद के प्रत्याशियों में वोटरों को रिझाने के लिए होड़ लगी रही। बाद में बच्चों ने लाइन पर लगे वोटरों को पानी पिलाया।
वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस लौटे लोग
कोटद्वार। कई पोलिंग बूथों पर वोट डालने के लिए पहुंचे मतदाताओं के लिस्ट से नाम गायब होने के कारण उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कालाबड़ स्कूल नंबर चार बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे विनय थपलियाल, जीआईसी केंद्र में अशोक शर्मा, काशीरामपुर निवासी राजेंद्र सिंह रावत, महिपाल सिंह आदि अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंचे, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पोलिंग बूथ से वापस लौटना पड़ा। विनय थपलियाल ने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से नियमित रूप से हर चुनाव में वोट डालते आए हैं, लेकिन इस बार उनके पूरे परिवार का नाम ही गायब है।
-फोटो