{"_id":"5be706c8bdec22697300bf12","slug":"131541867208-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर पद के प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, घर-घर घूम रहे पार्षद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर पद के प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, घर-घर घूम रहे पार्षद प्रत्याशी
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दिवाली के बाद स्थानीय निकाय चुनाव का प्रचार तेज हो गया है। मेयर पद के प्रत्याशियों और उनके समर्थक हर वार्ड में जनसंपर्क के साथ ही घर-घर दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं। कोटद्वार में नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस, बसपा, यूकेडी, लोजपा समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि नगर निगम के 40 वार्डों के लिए 257 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरा जोर लगा दिया है। आगामी 18 नवंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव जीतने के लिए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों ने भी पूरी ताकत लगा दी है। चुनाव प्रचार के लिए अब केवल आठ दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार में कई निर्दलीयों ने राष्ट्रीय पार्टी को पीछे छोड़ दिया है।
उधर, चार वार्डों वाली नगर पालिका दुगड्डा में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के साथ एक निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जबकि चार वार्डों में कुल 12 प्रत्याशी सभासद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। पूरा शहर पोस्टर और बैनरों से पट गया है। दुगड्डा में चुनाव प्रचार सड़कों से ज्यादा गली-मोहल्लों में चल रहा है। प्रत्याशी हर घर में दस्तक देकर वोट मांग रहे हैं।
नवसृजित सतपुली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं, जबकि चार वार्डों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सभी प्रत्याशी जनता को चौमुखी विकास के सपने दिखा रहे हैं।