फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाई रही जनसमस्याएं

द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाई रही जनसमस्याएं

Fri, 12 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
द्वारीखाल बीडीसी बैठक में छाई रही जनसमस्याएं
कोटद्वार। क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा व बाढ़ सुरक्षा के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी विकास योजनाओं की जानकारी देने की मांग की।
विज्ञापन

द्वारीखाल ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख छोटी देवी की अध्यक्षता में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक हुई। इसमें सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनमोहन सिंह बिष्ट ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि के बाद सदन की कार्रवाई आगे बढ़ाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान खरीक सुलोचना देवी ने न्याय पंचायत में एएनएम की तैनाती की मांग की। ग्राम प्रधान गढ़कोट ने बच्चों के टीकाकरण के लिए खैण्डुड़ी बुलाए जाने पर रोष जताते हुए टीकाकरण गांव में ही करने की मांग की। दसमरी ग्राम पंचायत की प्रधान ने विद्यालय में पुस्तकों के लिए धनराशि अभी तक प्राप्त न होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल ने सौड़ गांव में बरसाती नाले से हुए नुकसान को देखते हुए चैक डैम बनाने की मांग की। ग्राम प्रधान दसमरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय जानकारी न होने के कारण ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उद्यान विशेषज्ञ डा. एसएन मिश्रा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिले से पहुंचे विकासखंड के नोडल अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का जल्द संज्ञान लेते हुए समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एबीडीओ केएन बुड़ाकोटी, ज्येष्ठ उप प्रमुख अर्जुन सिंह, कनिष्ठ उप प्रमुख पदमेंद्र सिंह पयाल, बीडीसी सदस्य भारत सिंह रावत, प्रेम लाल, विजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह व राधा देवी आदि मौजूद रहे। संचालन बीडीओ अतिया परवेज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed