{"_id":"5ba12a05867a557fee02653a","slug":"131537288709-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड परीक्षा परिणाम की मार्कशीट नहीं पहुंची, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड परीक्षा परिणाम की मार्कशीट नहीं पहुंची, छात्र परेशान
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयहरीखाल। गढ़वाल केेेंद्रीय विवि के बीएड की मार्कशीट अभी तक नहीं मिलने से छात्र परेशान हैं। वे शासकीय, अशासकीय प्रवक्ता व सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। बीएड के छात्रों ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर तत्काल मार्कशीट उपलब्ध कराने की मांग की है।
छात्रा स्मिता डुकलान, प्रज्ञा उनियाल, पूर्वीका डबराल, सुमन, मीनाक्षी ने भेजे ज्ञापन में बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल बीएड के द्वितीय सेमेस्टर की मार्कशीट महाविद्यालयों में अभी तक नहीं पहुंची है, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर की मार्कशीट पहले ही आ चुकी है। ऐसे में 25 सितंबर को प्रवक्ता पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वहीं राज्य सहायता प्राप्त विभिन्न विद्यालयों की भी विज्ञप्ति जारी हो चुकी है, लेकिन विवि की ओर से अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे अभ्यर्थियों के भविष्य पर तलवार लटकी हुई है।