फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उफनाई मालन नदी में समाई कई बीघा खेती की जमीन, स्ट्रीट लाइट बही-compat

उफनाई मालन नदी में समाई कई बीघा खेती की जमीन, स्ट्रीट लाइट बही-compat

Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
उफनाई मालन नदी में समाई कई बीघा खेती की जमीन, स्ट्रीट लाइट बही-compat

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में मंगलवार रात हुई भारी बारिश से नदियां उफान पर रही। उफनाई मालन नदी का पानी पदमपुर मोटाढांक में आबादी तक जा पहुंचा। कई बीघा खेती की जमीन बाढ़ में समा गई। नदी का रुख देखकर नदी के तटवर्ती क्षेत्र के लोग रात को घर छोड़कर भाग खड़े हुए। गांव की स्ट्रीट लाइट भी बाढ़ और भूकटाव की भेंट चढ़ गई। उधर, पर्वतीय क्षेत्र में भी बारिश ने जमकर कहर बरपाया। पौखाल में भूस्खलन की चपेट में आने से पौखाल बाजार के लिए बनी पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है।
मंगलवार दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद रात साढ़े बारह बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते देर रात से ही क्षेत्र की नदियां उफनाने लगी। पदमपुर मोटाढांक में मालन नदी के उफान पर होने से लगातार हो रहे भूमि कटाव ने लोगों की नींद हराम कर दी। काश्तकारों की कई बीघा भूमि बाढ़ की जद में आ गई है। पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह पटवाल, सीता देवी, सरिता देवी, मुरारी, घनश्याम, किरन रावत ने कहा कि भू-कटाव के चलते पातीराम कालोनी के साथ ही तल्ला मोटाढांक की आबादी को खतरा उत्पन्न हो गया है। मंगलवार रात की बाढ़ से ग्रामीण मुरारी लाल की गाय, घर के बाहर रखा सामान और घर के आगे लगी सरकारी स्ट्रीट लाइट बह गई। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बचा लिया। बाढ़ से उनके मकान की नींव खोखली हो चुकी है, जिससे मकान कभी भी धराशायी हो सकता है। पीड़ित परिवार गांव में शरण लिए हुए हैं। बाढ़ से जसवंत सिंह, भारत सिंह, नंदन सिंह, ओम प्रकाश और गणेश सिंह की काश्तकारी भूमि बह गई। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में उपजिलाधिकारी से सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व प्रधान तेजपाल पटवाल ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी दो दिन पूर्व मौका मुआयना करने पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने खतरे को देखते हुए जेसीबी लगाकर नदी का बहाव बीच में करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत पौखाल बाजार के लिए बनी पेयजल योजना भारी बारिश के कारण चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वर्ष 2010 में पौखाल बाजार के 60 परिवारों के लिए पुरवाना स्रोत से दो किमी. लंबी पेयजल लाइन बिछाई गई थी। ग्रामीण दर्शन सिंह ने बताया कि विगत रात हुई मूसलाधार बारिश से पेयजल लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे पौखाल बाजार में पेयजल संकट गहरा गया है। उन्होंने पेयजल लाइन को ठीक करा पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed