फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   परिवहन विभाग की सख्ती से भड़के ऑटो चालक और अभिभावक

परिवहन विभाग की सख्ती से भड़के ऑटो चालक और अभिभावक

Wed, 01 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
परिवहन विभाग की सख्ती से भड़के ऑटो चालक और अभिभावक
कोटद्वार। सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन कोटद्वार के बैनर तले ऑटो चालकों और अभिभावकों ने परिवहन विभाग की ओवरलोडिंग पर की जा रही सख्ती के विरोध में बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सख्ती के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल भेजने और लाने की समस्या पैदा हो गई है। कहा कि कोटद्वार भाबर का पूरा क्षेत्र मैदानी है। जहां पर स्कूली बच्चों के मामले में नियमों में शिथिलता प्रदान की जानी चाहिए। बुधवार को ऑटो चालकों की हड़ताल से अभिभावक हलकान रहे। उन्होंने ऑटो चालकों की व्यावहारिक दिक्कत समझने की अपील पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग से की।
विज्ञापन

बुधवार को सिद्धबली ऑटो एसोसिएशन से जुड़े ऑटो चालक और विभिन्न स्कूलों के अभिभावक तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस मौके पर अभिभावकों और ऑटो एसोसिएशन द्वारा उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे गए। ऑटो एसोसिएशन ने कहा कि परिवहन विभाग ने पूर्व में थ्री प्लस वन की व्यवस्था दी थी। इसके बावजूद ऑटो चालकों को स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने से रोका जा रहा है। चालकों ने कहा कि अधिकारी उन्हें धमका रहे हैं कि यदि स्कूली बच्चे ऑटो में पाए गए तो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गाड़ी सीज कर दी जाएगी। अभिभावकों ने बताया कि ऑटो चालकों ने बुधवार से बच्चों को स्कूल लाना ले जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अभिभावक सारिका, नीलम, मालती रावत, कविता, किरन बिष्ट, नीतू सिंह, ज्योति नेगी, रितु ध्यानी, सविता रावत, पिंकी नेगी, तुलसी नेगी, ऑटो एसोसिएशन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष अशोक चौहान व सचिव स्वयंबर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो चालकों की हड़ताल से स्कूल नहीं पहुंच सके बच्चे
कोटद्वार। परिवहन विभाग की सख्ती के विरोध में ऑटो चालकों ने बुधवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल केवल स्कूूली बच्चों को लाने ले जाने पर केंद्रित रही। ऑटो चालकों ने बुधवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जाने से मना करने पर कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए।


पुलिस बुलाने की धमकी पर भड़के ऑटो चालक
कोटद्वार। धरना और प्रदर्शन के बाद ऑटो चालकों ने उपजिलाधिकारी से वार्ता की। अपनी बात मनवाने पर अड़े ऑटो चालकों को जब एसडीएम की ओर से पुलिस बुलवाने की चेतावनी दी गई तो ऑटो चालक भड़क उठे। सूचना पर तहसील पहुंचे बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रवींद्र नेगी ने ऑटो चालकों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed