{"_id":"5a734bf14f1c1ba0268b7b4e","slug":"131517505521-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमपुर पोस्ट अतिरिक्त शाखा का हुआ उच्चीकरण, बना सब पोस्ट ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमपुर पोस्ट अतिरिक्त शाखा का हुआ उच्चीकरण, बना सब पोस्ट ऑफिस
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ग्राम पंचायत पदमपुर सुखरौ में स्थापित पोस्ट ऑफिस की अतिरिक्त शाखा का उच्चीकरण कर इसे सब पोस्ट आफिस बनाया गया है।
बृहस्पतिवार को पदमपुर सुखरौ पंचायत घर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी और डाक अधीक्षक ने रजिस्ट्री पोस्ट की शुरुआत की। इस अवसर पर आयोजित सभा में प्रधान चंद्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि वह लंबे समय से पोस्ट आफिस को उच्चीकृत करने का प्रयास कर रहे थे। इसे आज पूरा कर लिया गया है। इसका ग्रामीण जनता को अनेक लाभ होगा, लोगों को मुख्य पोस्ट आफिस की लाइन से मुक्ति मिलेगी।
डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने कहा कि पोस्ट आफिस का उद्देश्य लोगों को उनके घर में बैंकिंग सुविधाएं देना है। इसके परिणाम स्वरूप वर्षों पुरानी पदमपुर अतिरिक्त शाखा का उच्चीकरण कर सब पोस्ट आफिस बनाया गया है। इस अवसर पर डाक अधीक्षक राजकुमार, पोस्टमास्टर मुख्य डाकघर कोटद्वार अरुण मलासी, शाखा के पोस्टमास्टर जगदंबा प्रसाद कोटनाला, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश सुंद्रियाल, धर्मेंद्र नेगी, सुदीप बौंठियाल, चंद्रमोहन बिंजोला वे संजय थपलियाल आदि मौजूद थे।
-फोटो