फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   क्षेत्राधिकारियों ने किया सतपुली और लैंसडौन थानों का निरीक्षण

क्षेत्राधिकारियों ने किया सतपुली और लैंसडौन थानों का निरीक्षण

Wed, 10 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारियों ने किया सतपुली और लैंसडौन थानों का निरीक्षण
सतपुली/लैंसडौन। जिले के पुलिस क्षेत्राधिकारियों ने सतपुली और लैंसडौन थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों थानों में अभिलेख सही पाए गए। इसके बाद आयोजित बैठक में पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीओ सदर पौड़ी धन सिंह तोमर ने सतपुली थाने के निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेखों, लंबित मालों, असलहों और अन्य राजकीय सामग्री का भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियों की आयोजित बैठक में उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पुलिसकर्मियों की असलहों के संबंध में जानकारी और हैंडलिंग में दक्षता के विषय में परीक्षा ली गई। इस दौरान थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान, उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, बद्री प्रसाद टम्टा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, लैंसडौन थाने में सीओ कोटद्वार जेआर जोशी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को दुरुस्त पाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की बैठक में सीओ ने कहा कि रात होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और संदिग्धों पर नजर बनाए रखें। इस मौके पर एसएचओ लैंसडौन एमपी पूर्वाल, उपनिरीक्षक नीरज त्यागी समेत पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed