{"_id":"5a3fdb214f1c1b8e698c39ae","slug":"131514134305-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की समस्याओं के लिए प्रदेश स्तर पर होगी वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की समस्याओं के लिए प्रदेश स्तर पर होगी वार्ता
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला सम्मेलन में कर्मचारियों की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में कर्मचारियों की मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
रविवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित जिला सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की मांगों पर प्रदेश स्तर पर लगातार वार्ता चल रही है। इसके कारण कई संवर्गों के वेतन विसंगतियों के निराकरण के शासनादेश जारी कर दिए हैं। संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली ने कहा कि संगठन कर्मचारियों की मुख्य मांग एसीपी की पुरानी व्यवस्था शुरू करने, अवकाश नकदीकरणों की संख्या बढ़ाने, राजस्व अमीन, महाविद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों की मांग के संबंध में प्रदेश स्तर पर बात की जाएगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री नरेश सिंह, भारत सिंह बिष्ट, वीर सिंह घाघट, राजेश रावत, विक्रम सिंह बिष्ट व राजेश प्रकाश थपलियाल आदि मौजूद रहे। संचालन हर्षमोहन नेगी ने किया।
विज्ञापन
.
फोटो