फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   डीआईजी केशवानंद सुयाल राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से पुरस्कृत

डीआईजी केशवानंद सुयाल राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से पुरस्कृत

Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी केशवानंद सुयाल राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से पुरस्कृत
कोटद्वार। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डीआईजी के पद पर सेवारत कोटद्वार भाबर के किशनपुर निवासी केशवानंद सुयाल को शुक्रवार बल के 53वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान प्रशासनिक कार्य कुशलता के लिए दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली में 25वीं वाहिनी छावला के परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने 18 अधिकरियों और जवानों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से नवाजा। कोटद्वार भाबर के किशनपुर निवासी डीआईजी केशवानंद सुयाल भी इन अधिकारियों में एक हैं। वह वर्तमान में असम (सिल्चर) में सेवारत हैं। इससे पहले 2007 में भी डीआईजी केशवानंद सुयाल राष्ट्रपति पुलिस सेवा पदक से नवाजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed