{"_id":"59d50c634f1c1bc0538b5bc0","slug":"131507134563-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीडांडा ब्लाक के कोचियार गांव से विवाहिता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीडांडा ब्लाक के कोचियार गांव से विवाहिता लापता
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। धुमाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीडांडा ब्लॉक के कोचियार गांव से एक 46 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। परिजनों ने थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला के पति मनवर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी शांती देवी एक अक्तूबर सुबह लगभग 9 बजे घर से बिना कुछ बताए चली गई। दिन में घर नहीं पहुंचने पर पूरे गांव और आसपास ढूंढ-खोज के बावजूद उसका पता नहीं चला है। उसके बाद उसके मायके ग्राम डोबा के साथ ही सभी रिश्तेदारों के यहां फोन से संपर्क कर पूछताछ की गई, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला है।
बीएसएफ में कार्यरत मनवर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ समय से मानसिक रूप से कुछ परेशान और अस्वस्थ चल रही थी। उसका उपचार कराने के लिए वह छुट्टी लेकर गांव आया था, लेकिन अचानक लापता होने से सब परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणसिंह कठैत ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोज की जा रही है। ब्यूरो