{"_id":"59c29ff34f1c1b24688b596c","slug":"131505927155-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अधिवक्ता सुशील हत्याकांड का खुलासा न होने से खफा कोटद्वार के वकील बुधवार को लगातार तीसरे दिन न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार एसोसिएशन ने हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वकीलों ने सुशील हत्याकांड को जघन्य अपराध बताते हुए जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने और साजिश का पर्दाफाश करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। वकीलों की हड़ताल से कोर्ट और तहसील में सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। वादकारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार एसोसिएशन ने जिला जज और अतिरिक्त जिला जज से मुलाकात कर एक अधिवक्ता की हत्या के बाद उपजे हालात की जानकारी दी। कहा कि पुलिस और प्रशासन सात दिन बाद भी वकील के हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा पाया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत की अगुवाई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन सभी अधिवक्ताओं ने सिमलचौड़ कोर्ट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि वकील सुशील रघुवंशी हत्याकांड का जल्द खुलासा न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। स्पष्ट किया गया कि जब तक हत्यारे और साजिशकर्ता गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक बार एसोसिएशन हड़ताल पर रहेगी। बार एसोसिएशन ने तय किया कि बृहस्पतिवार को फिर से कोटद्वार के वकील सिमलचौड़ कोर्ट से लेकर तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन करेंगे। जल्द ही बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में डीजीपी से मुलाकात कर वकील हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करेगा। एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार आंदोलन में सभी से सहयोग की अपील की। कहा कि कोई भी अधिवक्ता यदि हड़ताल में शामिल नहीं हुआ या काम करते पाया गया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्य बहिष्कार आंदोलन में कुंवर सिंह गुसाईं, चंद्रमोहन बड़थ्वाल, भानुप्रकाश बलोधी, जगमोहन सिंह नेगी, धनीष पोखरियाल, अरूण भट्ट, पंकज भट्ट, ध्यान सिंह नेगी, नरेंद्र गुसाईं, योजना शर्मा, प्रमोद राणा, अरविंद वर्मा, बिजेंद्र राणा, प्रवेश रावत, सुनीता अग्रवाल, अनूप खंतवाल, जीनत परवीन, दीप्ति नेगी, रश्मि कोठारी, नवीन आर्य, नाजिया मंसूरी, सुनील खत्री, अनिल खंतवाल, विनोद टम्टा, अंकित अग्रवाल, अनुज भट्ट, नागेंद्र जोशी, सुनीता थापा, विकास कुमार, मुकेश कवटियाल आदि शामिल रहे।