{"_id":"5980aff94f1c1b0a438b45d6","slug":"131501605881-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ का शीघ्र तबादला नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ का शीघ्र तबादला नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लाक की बीडीओ के तबादले की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। जनप्रतिनिधियों ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल के नेतृत्व में दुगड्डा ब्लाक के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से तबादले की मांग की। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने बीडीओ पर जनविरोधी कार्यप्रणाली अपनाने और जनप्रतिनिधियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य लोगों के चुने हुए जनप्रतिनिधि होते हैं। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। कहा कि बीडीओ के अड़ियल रवैए का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा था। इसके विरोधस्वरूप प्रधानों ने आंदोलन शुरू किया था, लेकिन बीडीओ ने षड्यंत्र के तहत उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लिखा दिए हैं। यही नहीं, उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। चेताया कि शीघ्र बीडीओ के तबादले की कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूरण चंद्र, विनोद, विपुल बलूनी, हेमचंद्र पंवार, बसंती थलेड़ी, गुड्डी राणा, बबीता देवी, ज्योति रावत, अंजू देवी, जिन्ना देवी, जयमल नेेगी, राधेश्याम, दिनेश रावत, कैलाश थलेड़ी, मधु राणा, भागीरथी देवी, उदय नेगी, कुलवंत रावत व प्रवेश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन