फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चुनाव में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें अधिकारी: एसडीएम

चुनाव में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें अधिकारी: एसडीएम

Wed, 13 Mar 2019 09:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
चुनाव में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें अधिकारी: एसडीएम

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगे सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम की बैठक ली। एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने अधिकारियों को चुनाव में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के सख्त निर्देश दिए।
बुधवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान बाहरी क्षेत्र से चुनाव में निषेध वस्तुओं के आने का खतरा बना रहता है। इस काम को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम को की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने टीम को कौड़िया, चिलरखाल और कालागढ़ में करीब दस घंटे तक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचते ही ऐप पर फोटो अथवा वीडियो अपलोड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कोटद्वार के राजकीय महाविद्यालय से कोटद्वार विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पोलिंग का सामान सेक्टर मजिस्ट्रेट के सुपुर्द किया जाएगा और उन्हीं से चुनाव संपन्न होने के बाद वापस लिया जाएगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट को ही अपने पीठासीन पोलिंग अधिकारियों को सामान बांटना होगा और मतदान पूरा होने के बाद पोलिंग पार्टी से सामान प्राप्त कर उन्हें सौंपना होगा, तब जाकर उनकी ड्यूटी पूरी मानी जाएगी। उन्होंने बूथ लेबल पर सभी सुविधाएं जुटाने के लिए अभी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जेआर जोशी ने कहा कि ईवीएम मशीन को लेकर देशभर में बहस चल रही है। मशीन की सत्यता के लिए प्रत्येक ईवीएम के साथ वीवीपैट लगाया गया है। सभी का एवीएम और वीवीपैट मशीन की ट्रेनिंग में आवश्यक रूप से पहुंचना जरूरी है। मशीन के कारण कानून व्यवस्था खराब होने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed