फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शहीद मेजर विभूति के गांव में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे-compat

शहीद मेजर विभूति के गांव में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे-compat

Tue, 19 Feb 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद मेजर विभूति के गांव में लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे-compat
बैजरो। क्षेत्र के बमराड़ी गांव के मूल निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के शहीद होने पर उनके गांव में लोग शोकाकुल हैं। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। बमराड़ी गांव के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेजर विभूति की शहादत का पाकिस्तान से बदला लेने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को सरस्वती शिशु निकेतन बैजरो के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और व्यापारियों ने आतंकी हमले के विरोध में जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीण ‘मेजर विभूति अमर रहे’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगा रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों, शिक्षकों, व्यापारियों और छात्र-छात्राओं ने नम आंखों से दो मिनट का मौन रखकर शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान पूरण सिंह नेगी ने कहा कि शहीद विभूति शंकर ढौंडियाल ने देश की रक्षा के लिए आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। देश उनके बलिदान को खाली नहीं जाने देगा। पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए अपने भाड़े के आतंकवादियों से सैनिकों पर हमला कराया है। पाकिस्तान को इसकी सजा भुगतनी ही पड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री से पाकिस्तान के साथ आरपार की लड़ाई लड़ने की मांग की। इस दौरान धीरेंद्र चंद, अनूप पटवाल, राजेश बंगारी, सुमन ढौंडियाल, शांति मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed