{"_id":"5c30e4acbdec22570b2fdb27","slug":"121546708140-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्वरोजगार और लघु उद्योगों से रुकेगा पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्वरोजगार और लघु उद्योगों से रुकेगा पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। राज्य आंदोलनकारी स्व. आनंद सिंह गुसाईं की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय धुमाकोट महोत्सव क्षेत्र के विकास और पलायन पर आधारित गोष्ठी के साथ शुरू हो गया। चर्चा में वक्ताओं ने पहाड़ का विकास और पलायन केे रोकने के लिए स्वरोजगार और लघु उद्योगों की स्थापना किए जाने पर जोर दिया।
शनिवार को नैनीडांडा ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित धुमाकोट महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट और विशिष्ट अतिथि लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने दीप प्रज्जवलित कर शुुभारंभ किया। इस अवसर पर ओएसडी भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए सरकार की ओर से सब्सिडी के अलावा अन्य लाभ दिए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वरोजगार के लिए आधुनिक कृषि, वनीकरण, जड़ी बूटी उत्पादन, पशुपालन, बकरीपालन, कुक्कुट पालन को अपनाने की अपील की।
विधायक दिलीप रावत ने कहा कि सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सड़क पहुंचते ही अब प्रवासी भी अपने गांव की ओर लौटने लगे हैं। पलायन को रोकने के लिए गांव में लघु उद्योगों को स्थापित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के देश-विदेश में रहने वाले प्रवासियों से अपने गांव में लघु उद्योग लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर पलायन रोकने में सहायक बनने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर रघुवीर सिंह बिष्ट, शिशुपाल सिंह रावत, विजय जुयाल, मधु बिष्ट, जंगबहादुर नेगी, अनिल पटवाल, मनीष सुंद्रियाल, कमलेश कंडारी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के मनोज पटवाल, अर्जुन पटवाल, संदीप गुसाईं, कपोत्री देवी, राजू पटवाल आदि ने सहयोग किया। गोष्ठी का संचालन धनपाल सिंह रावत ने किया।
.
जारी-