{"_id":"5c1e639abdec22569d4661a4","slug":"121545495450-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार जिला निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार जिला निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कोटद्वार। बार एसोसिएशन ने कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर तहसील में धरना प्रदर्शन किया । अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शनिवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंकज कुमार भट्ट के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने कोटद्वार को जिला बनाने के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नगर निगम के नव निर्वाचित पार्षदों द्वारा कोटद्वार जिले का समर्थन करने पर उनका आभार जताया। कहा कि कोटद्वार के लोग पौड़ी की भौगोलिक परिस्थिति से परेशान होकर वर्षों से कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार जनभावनाओं की अनदेेखी कर रही है। जिसके कारण लोगों में सरकार के खिलाफ असंतोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से कोटद्वार जिला निर्माण के लिए कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव मुकेश कबटियाल, राजेंद्र वर्मा, सुनील नेगी, आशुतोष कुकरेती, धीरेंद्र रावत, आनंद कुमार, सुरेश पोखरियाल, संजय नेगी, आशुतोष देवरानी, हुकुम सिंह, महीधर नैथानी, दीपक रावत, वेदप्रकाश परंदियाल, हरीश चंद्र, अनुज भट्ट आदि मौजूद थे।