फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   आंदोलनकारियों के सामने नहीं चली विधायक प्रतिनिधि की

आंदोलनकारियों के सामने नहीं चली विधायक प्रतिनिधि की

Wed, 10 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
आंदोलनकारियों के सामने नहीं चली विधायक प्रतिनिधि की

विज्ञापन
सतपुली। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में डाक्टरों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाएं जुटाने की मांग के लिए आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को विधानसभा चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज के विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र डंडरियाल सतपुली के तहसीलदार के साथ आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों की मांग को जायज बताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अनशन समाप्त करने की अपील की, लेकिन वह नहीं माने। आंदोलनकारियों ने अस्पताल में पैथोलॉजी लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीन, 108 सेवा और अन्य सभी मांगों का निराकरण नहीं होने तक अनशन जारी रखने की बात कही। बुधवार को ग्राम प्रधान गोली रविंद्र सिंह, महिपाल सिंह रावत, मनोहर लाल पहाड़ी क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर महिपाल सिंह, प्रताप सिंह, डबल मियां, संदीप पोखरियाल, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, विकास रावत, हरि सिंह, पार्वती देवी और रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed