{"_id":"5ba52609867a557ea94a60a3","slug":"121537549833-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में धुत वनकर्मियों ने की ग्रामीण से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में धुत वनकर्मियों ने की ग्रामीण से मारपीट
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसी के जोगियाना गांव निवासी एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत वन कर्मियों पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को तहरीर दी है। उपजिलाधिकारी ने मामले में राजस्व पुलिस को आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। पीड़ित का उपचार यहां बेस अस्पताल में चल रहा है।
ग्राम पंचायत बांसी के जोगियाना गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र ध्यान सिंह ने उपजिलाधिकारी लैंसडौंन को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि वह खच्चरों से सामान ढोने का काम करता है। 19 सितंबर को वह सेंधीखाल से खच्चरों में ईंट लादकर भरतगांव गया। वापसी में रास्ते में शराब के नशे में धुत लैंसडौन रेंज के एक वन दरोगा और एक दैनिक श्रमिक ने उसे रोक लिया और 25 हजार रुपये मांगे। पैसे देने में असमर्थता जताने पर दोनों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि सेंधीखाल पहुंचने पर आरोपियों ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और मार्ग पर न चलने की हिदायत दी। महेंद्र को गंभीर हालत में यहां बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर उपजिलाधिकारी लैंसडौन ने राजस्व उपनिरीक्षक को आरोपी वनकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।