{"_id":"5ba27b82867a557f624a0143","slug":"121537375106-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन विभाग ने अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली को किया सीज
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मालन नदी से अवैध खनन पर लगे श्रमिकों को खदेड़ा। उन्होंने अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया।
रेंज अधिकारी आरपी पंत ने बताया कि मंगलवार रात को वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों ने मालन नदी में छापा मारा। वन कर्मियों को नदी में उतरते देख अवैध खनन में लगे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। कुछ ट्रैक्टर चालक ट्रालियों के साथ नदी से भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी गई। वन कर्मियों के ट्रैक्टर के पास जाने पर वाहन चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया और रेंज कार्यालय लेकर आए जहां उसे सीज कर दिया गया।