{"_id":"5aba7cd44f1c1b8f778b7c4b","slug":"121522171092-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन व शराब माफिया चला रहे सरकार:सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन व शराब माफिया चला रहे सरकार:सुरेंद्र
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को पूर्ण रूप से विफल बताया। कहा कि भाजपा सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करोड़ों का बजट भी खर्च नहीं कर पाई है। कोटद्वार में एक साल से विकास कार्य ठप पड़े हैं।
मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार के एक साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास ठप हो गया है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार धड़ल्ले से नदियों में पोकलैंड और जेसीबी से खनन करवा रही है। नदियों को चैनलाइज करने के बहाने आपदा को खुला आमंत्रण मिल रहा है। सरकार की शह पर नदियों में मानकों के विपरीत खनन करवाकर सत्तारूढ़ दल अपने चहेतों की जेब भरने में जुटा है। कहा कि चिलरखाल-लालढांग मार्ग पर एलीवेटेड रोड और आरबीआई 81 से प्रस्तावित सड़क का निर्माण भी खटाई में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए 195 बीघा भूमि चयनित कर चाहरदीवारी और ट्यूबवेल का निर्माण भी करवा दिया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने कोटद्वार विधानसभा की सड़कों के निर्माण के लिए बीस करोड़ की धनराशि स्वीकृत करवाई थी, लेकिन अभी तक सड़कों पर काम शुरू नहीं करवाया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, कांग्रेस नेता अंकुर भंडारी, मातवर सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
-फोटो