फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यूकेडी को प्रदेश स्तर पर मजबूत करेंगे: पंकज व्यास

यूकेडी को प्रदेश स्तर पर मजबूत करेंगे: पंकज व्यास

Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
यूकेडी को प्रदेश स्तर पर मजबूत करेंगे: पंकज व्यास
कोटद्वार। यूकेडी कार्यकर्ताओं की यहां हुई बैठक में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी स्व. नंदन सिंह रावत के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने नंदन सिंह रावत के सपनों का उत्तराखंड बनाने और इसके लिए संघर्ष का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोनिवि भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के बाद पत्रकार वार्ता में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि वह यूकेडी की जिला इकाइयों को मजबूत बनाने के लिए गढ़वाल मंडल का भ्रमण कर रहे हैं। आगामी 20 मार्च को होने वाले विधानसभा सत्र में यूकेडी की सभी जिला इकाइयां गैरसैंण कूच करेंगी। उत्तराखंड राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने के समर्थन में प्रदेश सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस मौके पर केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत, श्रवण सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, विनोद चौधरी, सर्वेंद्र काला, दर्शन सिंह नेगी, महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, शिशुपाल सिंह नेगी, प्रेम सिंह नेगी, अशोक कंडारी, पंकज उनियाल, सुनील सेमवाल, भगवती प्रसाद कंडवाल व गोपाल सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed