फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार से कालागढ़ होते हुए कुमाऊं जाना हुआ आसान

कोटद्वार से कालागढ़ होते हुए कुमाऊं जाना हुआ आसान

Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार से कालागढ़ होते हुए कुमाऊं जाना हुआ आसान
कोटद्वार। कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने जीएमओयू को कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर रूट पर दो बस सेवाओं के संचालन के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। पार्क प्रशासन की अनुमति मिलते ही जीएमओयू ने मंगलवार से कालागढ़ और रामनगर के लिए बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। इससे कोटद्वार और गढ़वाल मंडल के लोगों के लिए रामनगर और कुमाऊं की राह आसान हो गई है। मानसून सत्र होने के कारण विगत 15 जून को यह रूट बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कार्बेट नेशनल पार्क गत 15 नवंबर से देश-विदेश के पर्यटकों के लिए खुल चुका है। पार्क खुलने के बाद से जहां कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर मार्ग पर्यटकों और छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, वहीं इस रूट पर बस सेवा संचालित करने वाली उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी जीएमओयू को कार्बेट प्रशासन की अनुमति का इंतजार था। जीएमओयू की ओर से गत 30 अक्तूबर को कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के निदेशक से तीन बसों के संचालन की अनुमति मांगी गई थी। पार्क प्रशासन ने दो बसों के संचालन की अनुमति दी है। जीएमओयू के महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार से बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया है। मंगलवार से जीएमओयू की बस सवारियों को लेकर कालागढ़ और रामनगर के लिए रवाना की गई। कोटद्वार से रामनगर जाने वाली बस पूर्वाह्न 11.30 बजे कोटद्वार से रवाना होगी, जो करीब अपराह्न तीन बजे रामनगर पहुंचेगी। अगले दिन यही बस प्रात: आठ बजे रामनगर से कालागढ़-मोरघट्टी-पाखरौ होते हुए कोटद्वार के लिए चलेगी जो 11.30 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से कालागढ़ के लिए दिन में दो बजे बस चलेगी, जो अगले दिन साढ़े आठ बजे कालागढ़ से कोटद्वार के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


वर्षों पुराना मार्ग है कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर कंडी मार्ग
गढ़वाल और कुमाऊं को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए राज्य की सीमा के अंदर कोटद्वार क्षेत्र से कालागढ़ होते हुए रामनगर के लिए वर्षों पुराना कंडी मार्ग है, जो वन विभाग के नियंत्रण में है। उत्तराखंड बनने के बाद से इस मार्ग को पक्का करने और सालभर चालू रखने की मांग गढ़वाल और कुमाऊं दोनों ओर से हो रही है, लेकिन नेशनल पार्क के कायदे-कानून इसमें रोड़ा बने हुए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से इस मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने की घोषणा केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कोटद्वार की जनसभा में कर चुके हैं। जिसका दोनों मंडलों की जनता ने स्वागत किया है। जनता को इस मार्ग के निर्माण की बेसब्री से प्रतीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed